October 25, 2026 7:41 am

शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 932/25 धारा 69, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त विमलेश कुमार मौर्या पुत्र जिरंजीव सिंह मौर्या, निवासी ग्राम मधुपुर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 38 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी लोहरा कमलकुन्ज ढाबा से आगे मुख्य मार्ग, चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से समय करीब 11:45 बजे की गई। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उप निरीक्षक रविकान्त मिश्रा चौकी सुकृत, हेड कांस्टेबल सुगन्ध कुमार चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज, चालक कांस्टेबल सुधीर कुमार, चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!