सोनभद्र/बीजपूर(विनोद गुप्त)एनटीपीसी रिहंद परियोजना में चल रहे हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को कर्मचारी वर्ग के लिए हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।विदित हो कि भारत सरकार गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग तथा एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार हिन्दी के प्रचार-प्रसार तथा लोगों में हिन्दी के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से रिहंद परियोजना में 14 से 29 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।
इस दौरान विभिन्न प्रकार की हिन्दी की रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरुवार को सम्पन्न हुए निबंध प्रतियोगिता के लिए विषय के रूप में केंद्र सरकार के कार्यालयों की भाषा के रूप में हिन्दी की भूमिका निर्धारित किया गया था।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 106









