January 15, 2026 5:58 pm

साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 17,500/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के आवेदक दीपक कुमार गुप्ता पुत्र विजेन्द्र साव निवासी डूमरडीहां का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से 17,500/- रुपये की ठगी कर ली थी जिसके सम्बन्ध मे आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर लॉगिन करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 17,500/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में आज दिनांक 17.09.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना दुद्धी की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। धनराशि वापस कराने वाली टीम स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी थाना दुद्धी, का0 मन्तोष कुमार थाना दुद्धी, म0का0 सन्ध्या यादव थाना दुद्धी

किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें। 

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!