December 12, 2025 6:47 am

नकाबपोश चोरों ने महिला की गर्दन पर चाकू सटा की नगदी चोरी

सोनभद्र। दुद्धी (राकेश गुप्ता) कनहर सिंचाई परियोजना के पुनर्वास कॉलोनी में बीती रात्रि करीब ढाई बजे दो बच्चों के साथ रह रही एक महिला के घर में नकाबपोश चोरों ने घुस कर महिला की गर्दन पर चाकू सटा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला होना फ़ैज़ानी के मुताबिक रात्रि में बरामदे से आवाज आने की आहट मिलने पर जैसे ही दरवाजा खोली नकाबपोश दो लोगों दिखे जैसे ही चिल्लाती हाथ पीछे से पकड़ कर चाकू गर्दन के सटा दी और बच्चो को गोद में उठा किया। घर में रखे पैसे और जेवर मांगने लगे इस दौरान महिला डरी सहमी आलमारी में रखे पैसे और जेवर के बारे में बताई और वे चोरी करके चले गए। बरामदे में खड़ी बाइक की चाभी मांगी चाभी नहीं देने पर बाइक में आग लगा दी। पीड़ित के ससुर एनुलहक अंसारी ने घटना की जानकारी 112 सहित स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर नवागत अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने घटना स्थल का जांच पड़ताल किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!