सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर को 24 घण्टा में महज 6 घण्टा ही बिजली आपूर्ति बड़े मुश्किल से हो रही है बाकी समय मे जर्जर उपकरण फाल्ट रोस्टिंग कटौती ओवरलोडिंग 33 केवीए का ब्रेक डाउन आदि आदि की भेंट चढ़ गयी है। पिछले एक पखवाड़ा से दिन में एक घण्टा तो रात में 5 घण्टा बिजली मिलने से एक लाख की आबादी की दिनचर्या बिगड़ गयी है रात में जहरीले जीवजंतुओं का भय बना हुआ है बच्चों की पढ़ाई लिखाई हो या घर के किचन में काम काजी महिलाओं की खूब फजीहत हो रही है।वहीं समय से बिजली आपूर्ति न होने से गाँवो में पेयजल की किल्लत से लोग अंधेरे में जूझ रहे है। जानकारी के लिए ग्रामीण जब फोन करते हैं तो विभागीय कर्मियों द्वारा पहले फोन नही उठाया जाता अगर भूल चूक से उठ गया तो कहा जाता है लाइन फाल्ट में है बनवाने की कोशिश कि जा रही है।रविवार से बुधवार तक पूरा दिन बिजली गायब रही तो पिछले 16 घण्टा से रात दिन बिजली बन्द पड़ी है। खबर लिखे जाने तक यह पता नही चला कि सप्लाई कब तक बहाल होगी। उपकेंद्र पर तैनात कुछ आपरेटर ऐसे भी है जो बिजली सप्लाई कम रोस्टिंग कटौती जरूरत से अधिक मेंटेन करते हैं। क्षेत्रीय लाईनमैन बताते हैं कि 11 केवीए और एलटी लाइन के उपकरण जर्जर अवस्था मे हैं एक फाल्ट ठीक किया जाता है तो दूसरा टांग उठाएं खड़ा रहता है।सरकार का चुनावी वादा 18 घण्टा गाँवो को बिजली सप्लाई मुँह चिढ़ा रहा है वहीं बिजली सप्लाई की दुर्बयवस्था और बेतहासा बिलिंग को लेकर कई उपभोक्ताओं में आक्रोश है।जानकारी के लिए जेई बिहारी लाल को फोन किया गया लेकिन उनका फोन स्विचऑफ था।
Author: Pramod Gupta
Hello









