January 13, 2026 11:10 am

गंदगी के अंबार पर भड़के विधायक प्रत्याशी, मरीजों से की बातचीत

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) मंगलवार को भाजपा के निवर्तमान विधायक प्रत्याशी श्रवण गोंड और मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी पहुंचे। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर वे भड़क उठे। उन्होंने तत्काल अधीक्षक को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। नेताओं ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रसूति वार्ड, मेल वार्ड, आकस्मिक सेवा कक्ष और दवा काउंटर में भी गंदगी व अव्यवस्था पाई गई। मरीजों के लिए बिस्तरों पर चादर तक उपलब्ध नहीं थी और फर्श पर जगह-जगह खून व गंदगी फैली हुई थी। श्रवण गोंड ने चिकित्सकों से मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चिकित्सकों की संख्या, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, स्वीपर और वार्ड ब्वॉय की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान हेतु कार्रवाई की बात कही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!