October 24, 2026 11:22 am

आगामी त्यौहारों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

सोनभद्र। आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर, आर.पी. सिंह जनपद सोनभद्र के दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन चुर्क में सलामी गार्द द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन चुर्क में आगामी त्यौहारों नवरात्रि, रामनवमी, दीपावली, छठ पूजा आदि को दृष्टिगत रखते हुए तथा अपराध नियंत्रण व कानून- व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

त्यौहारों में कानून-व्यवस्था

संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता।सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई। हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी बढ़ाना। अवैध हथियार, शराब व मादक पदार्थों पर विशेष अभियान। पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन, बैरिकेडिंग एवं मार्ग डायवर्जन। थाना स्तर पर बैठकों का आयोजन। सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों से समन्वय, आपसी सौहार्द्र पर बल।पूजा पंडाल, जुलूस मार्ग एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त बल। फुट पेट्रोलिंग, मोटरसाइकिल व मोबाइल पेट्रोलिंग में वृद्धि। त्वरित सहायता हेतु डायल 112 को सजग रखना। कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया। “त्यौहारों पर जनता को निर्भय, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस-जन सहयोग से ही सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सकता है।”

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!