December 12, 2025 6:00 am

स्वास्थ्य विभाग से मिली भगत कर जान से खिलवाड़ कर रहें अप्रशिक्षित पैथालॉजी सेंटर

बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के गाँव गली मोहल्ले सड़क किनारे चट्टी चौराहे पर जगह जगह खुले पैथालॉजी सेंटर पर अप्रशिक्षित युवक मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर जान से खिलवाड़ करने पर आमादा हैं।बताया जाता है कि कुछ फर्जी कुछ ऐसे कि रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम करा कर पैथालॉजी सेंटर चनाने वाले वर्तमान समय मे वायरल फीवर की जाँच में गलत रिपोर्ट दे रहे हैं इससे कई मरीजों की तबियत बिगड़ी तो बाद में पता चला कि मरीज को जो रोग है उसकी जाँच में गलत रिपोर्ट के कारण दूसरी दवा चलने से मरीज की हालत बिगड़ गयी बाद में किसी को धन्वंतरि हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा तो किसी ने बैढन ट्रामा सेंटर में भाग कर इलाज कराया है तब जाकर मरीजों की जान बची।बताया जाता है कि क्षेत्र में कुछ लोग मेडिकल स्टोर की आड़ में पैथालॉजी सेंटर दवा इंजेक्शन यहाँ तक कि ऑपरेशन तक कर रहे हैं।इतना ही नही कमीशन के चक्कर मे झोला छाप डॉक्टर अब अल्ट्रासाउंड जाँच के लिए पर्ची बना रहे हैं।लोगों ने कहा कि बगैर डिग्री डिप्लोमा अनुभव विहीन पूर्णरूप से झोलाछाप डॉक्टर को आखिर अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में क्या समझ आता होगा और मरीज का क्या इलाज करते होंगे यह तो भगवान ही जानते होंगे।बुद्धिजीवियों का आरोप है कि इशानी जिंदगी से मजाक करने वाले ऐसे जाँच सेंटरों की शिकायत कई बार स्वाथ्य मंत्री से लेकर सीएमओ तक कि गयी लेकिन आज तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई होने की बजाय ऐसा लगता है कि महकमे के संरक्षण में यह सब अबैध धंधा फल फूल रहा है।लोगों ने सीएमओ से औचक जाँच और कार्रवाई की माँग की है।जानकारी के लिए सीएमओ डा० अश्वनी कुमार को फोन किया गया लेकिन उनका सीयूजी नम्बर बन्द था।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!