October 24, 2026 11:22 am

नमो मैराथन’ का आयोजन, प्रधानमंत्री को अनोखे अंदाज़ में दी शुभकामनाएँ

सोनभद्र। नगर में जन कल्याण सेवा समिति की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नमो मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल तथा विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र के बालक-बालिकाएँ किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने समिति को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि “यह सोनभद्र है और निश्चित ही सोनभद्र फिट रहेगा।” मैराथन का शुभारंभ बालक वर्ग के लिए चुर्क स्थित अविनाश होटल से समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल तथा जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। समापन चुर्क गेस्ट हाउस पर हुआ।बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बस स्टैंड से शुरू हुई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की बालिकाएँ भी अब कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मुहिम को मजबूती प्रदान कर रही हैं। समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोनभद्र ने संदेश दिया है- “दौड़ेगा सोनभद्र, फिट रहेगा सोनभद्र।” जगह-जगह लगाए गए वालंटियर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहा और प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री को अनोखे ढंग से शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अभिषेक सिंह चंदेल, संदीप सिंह चंदेल, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, अरविंद पांडे, विनोद सोनी, अनूप पांडे, योगेश सिंह, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, सत्यम, विवेक, शिवम मोदनवाल, मनोज, रवि केसरी, तन्मय त्रिपाठी, प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज, सुरेश, मनीष अग्रहरि, रविंदर, आलोक, राजेश गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष), ओम प्रकाश चतुरवेदी, सागर खन, अनुराग त्रिपाठी, श्रावण पांडे, नंद किशोर भारती, पूजा सिंह, पूजा पांडे, निधि सिंह, श्वेता सिंह आदि।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!