October 24, 2026 12:16 pm

ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री टोला में 20 दिन से ट्रांसफॉर्मर जला, ग्रामीण परेशान

दुद्धी/सोनभद्र: तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री टोला में बीते 20 दिनों से 25 KVA का ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है, जिससे पूरे टोला लगभग 60 घर की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। लगातार अंधेरे में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और घरेलू कामकाज पर गंभीर असर पड़ रहा है। साथ ही रात में अंधेरे के कारण सुरक्षा की भी चिंता बढ़ गई है।इस संबंध में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष छात्रसभा अजय यादव ने उच्चअधिकारियों से फोन पर वार्ता कर इस समस्या का जल्द धान करने हेतु माँग किया है अगर जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो अंत में सभी ग्रामीण इसका बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि उनकी परेशानियों का अंत हो सके प्रदर्शन मे विनोद मौर्या, प्रमोद मौर्या, अरविन्द कुमार, खूबलाल, विश्वास, दया सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामऔतार सिंह, रामचन्द्र सिंह, अवधेश शूखराज सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!