October 24, 2026 12:16 pm

अबैध बालू खनन परिवहन करते एक ट्रैक्टर धराया सीज

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जरहा के अंजीर नदी से अबैध बालू खनन कर परिवहन करते वन विभाग की टीम ने सोमवार की भोर में एक ट्रैक्टर पकड़ कर जायका कालोनी में लाकर सीज कर दिया।रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जरहा वनरेंज क्षेत्र में अबैध खनन परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है वन दरोगा सहित तमाम वन कर्मी रात को नदियों में गश्त करते हैं बावजूद कुछ मनबढ़ किस्म के लोग रात के अंधेरे का फायदा उठा कर स्टॉप की नजरों से बच कर चोरी छिपे खनन को अंजाम दे रहे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर रेंजर सुधीर कुमार सिंह के नेतृव में मय वन विभाग की सक्रिय हुई टीम के साथ सूचना वाले स्थल पर पहुँचे तो जरहा अंजीर नदी के नीमडॉड से एक ट्रैक्टर बालू लोड कर निकल रहा था। ट्रैक्टर को रोक कर बालू सम्बन्धित कागजात मांगे गए तो चालक चुप्पी साध लिया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर सहित ट्राली पर लोड बालू को जायका कालोनी बीजपुर में लाकर सीज करते हुए वन अधिनियम और अबैध खनन परिवहन की धारा में ट्रैक्टर सीज कर दिया गया इस दौरान पूछताछ में ट्रैक्टर का मालिक बिभूति नारायण सिंह बताया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!