– सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।बस में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
– जौनपुर हादसा : बस पलटने से चार की मौत, नौ घायल
जौनपुर। जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से दर्शन करने के लिए निकले थे और वाराणसी की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें वाराणसी के बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन ने कहा है कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह दुखद हादसा श्रद्धालुओं की
Author: Pramod Gupta
Hello









