सोनभद्र/बभनी (नरेश गुप्ता )बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में एक दुखद घटना सामने आई। शुक्रवार की सुबह 6 बजे श्यामदेव (52) शौच के लिए घर से 200 मीटर दूर गए थे। वापस लौटते समय वह रास्ते में गिर कर घायल हो गए श्यामदेव के पुत्र राजेश ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। उसने तुरंत शोर मचाया और घर वालों को बुलाया।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन श्यामदेव को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागोंबाध ले जा रहे थे। की रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक शिवमूरत यादव ने टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
Author: Pramod Gupta
Post Views: 416









