October 24, 2026 4:46 am

अधेड़ की मृत्यु से क्षेत्र में हड़कंप

सोनभद्र। डाला (अर्जुन सिंह) स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पीछे ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के डाला बारी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव टावर के पास मिलते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप परिजनों में शोकाकुल माहौल जांच में जुटी पुलिस, मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लगभग साढ़े दस बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी मां वैष्णो देवी मंदिर के पिछे बारी निवासी जंगी सिंह गौड उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामसुंदर सिंह गौड जो बुधवार को शाम 4:00 बजे गांव में घूमने निकले थे और देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी समेत घर लोगों द्वारा खोजबीन किया जा रहा था और खाना पीना खाकर सो गए और मृतक का बड़ा भाई बेचन सिंह गौड ने शौच के लिए खेत की तरफ गए हुए थे देखा की छोटा भाई का शव मृतक अवस्था में टावर के नीचे पड़ा है वहीं अपने घर के लोगों बताया और देखते ही देखते धिरे धिरे गाव का भीड़ इकट्ठा हो गया जहां बिल्ली मारकुंडी प्रधानपति पहुंच गए और इसकी सूचना
चोपन पुलिस एव डाला पुलिस चौकी को दी गई वहीं सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!