सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त) बुधवार को एनटीपीसी रिहन्द कल्याण केंद्र के सभागार में 8 अक्टूबर को होने वाले एनबीसी चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी।जिसमे इंटक के एडिशनल सेंट्रल लीडर के पी चंद्रवंशी के साथ अन्य एनटीपीसी के परियोजनाओं से महामंत्री अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। बैठक में एनबीसी चुनाव लड़ने के लिए इंटक और सीटू का गठबंधन हुआ जिसमें सीटू ने अपना पूरा समर्थन इंटक को दिया।इस गठबंधन को लेकर एनटीपीसी कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखा।दोनों संगठन के साथ गठबंधन होने से जितने की प्रबल संभावना है बैठक में भारी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी एकत्रित हुए थे जिसमें विस्थापित कर्मचारियों से लेकर आर्टिजन डिप्लोमा और सीनियर कमचारियों का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया और जितने के बाद पूरा करने का वादा किया गया।
इसमें इंटक के महामंत्री विजय शंकर उपाध्याय अध्यक्ष प्रसेनजीत राणा और उनकी पूरी कार्यकारिणी तथा सीटू के महामंत्री गौतम कुमार अध्यक्ष गंगा प्रसाद और उनकी पूरी कार्यकारिणी एक दूसरे को हस्ताक्षर कर एडिशनल सेंट्रल लीडर और एनटीपीसी कर्मचारियों के सामने आदान प्रदान किया।इससे इंटक और सीटू के कर्मचारियों में एक अलग ही जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार मिश्रा रामजी द्विवेदी आर डी दुबे अमित केसरी के साथ काफी संख्या में इंटक और सीटू के कर्मचारी मौजूद रहे।मंच संचालन संयुक्त मंत्री आशीष वर्मा मीटिंग अरेजमेंट उपाध्यक्ष अमित रंजन और संयुक्त मंत्री रामानंद यादव ने की थी।









