– सदर क्षेत्राधिकारी राज के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ बॉर्डर सील
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को सुकृत बॉर्डर पर सदर क्षेत्राधिकारी राज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सभी चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सोनभद्र से वाराणसी जाने वाले वाहनों को रोककर एक- एक गाड़ी की गहन वारिकता से जांच की गई। पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध और अवैध तरीके से वाराणसी की ओर जा रहे सभी वाहनों को रोक दिया। इस दौरान ड्रोन निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए सीमावर्ती इलाकों पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है वाराणसी जाने वाले सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है।









