– पार्टी बोली- लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत विपक्षी दलों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोनभद्र जिले के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुबह से ही घरों में नजरबंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय मुद्दों को लेकर विरोध की योजना बना रहे थे, जिसे प्रशासन ने रोकने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि यह केवल एहतियाती कार्रवाई है, जबकि कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें आर्थिक सहयोग, पर्यटन, हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी और आसपास के जिलों, जिनमें सोनभद्र भी शामिल है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रूट मार्शलिंग, ड्रोन निगरानी और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की जा रही है। कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति भी रद्द कर दी गई है।
कांग्रेस का बयान
कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भी लखनऊ में नजरबंद किया गया है। सोनभद्र के स्थानीय नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए विरोध दर्ज कराया, लेकिन उनकी आवाजाही पर पाबंदी रही।
Author: Pramod Gupta
Hello









