सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के मामले में फरार चल रहे आनंद कुमार भारती उर्फ मोनू 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ग्राम पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर का निवासी है और वर्तमान में N-2810 सेकंड प्लांट, हिंडाल्को कॉलोनी, रेनुकूट में रहता है। उसके कब्जे से चोरी की गई TVS अपाची मोटरसाइकिल (संख्या UP64 AM0845) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-180/2025, धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी, उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट, हे0का0 शिवबदन राम चौकी रेनुकूट, का0 अजीत कुमार चौकी रेनुकूट
Author: Pramod Gupta
Hello









