December 12, 2025 6:32 am

बिहार चुनाव में खपाने जा रही 75 लाख की शराब सोनभद्र में बरामद

– अनपरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही करीब 75 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब को सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र से बरामद किया गया।मुखबिर की सूचना पर भारत ह्युम इंडस्ट्रीज के पास बंद पड़े भट्टे से ट्रक संख्या MP09HH6603 को पकड़ा गया। तलाशी में उसमें लदी 740 पेटी (कुल 6523 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से पंजाब के तरनतारन निवासी जसवीर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह ट्रक हरियाणा के कर्नाल से मिला था और लुधियाना निवासी पोपिन सिंह उर्फ पोपिन्दर सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था कि शराब को बिहार पहुंचाना है। आरोपी ने हरियाणा से होते हुए अलीगढ़, रामपुर, बुलंदशहर, रीवा, सिंगरौली मार्ग से सोनभद्र प्रवेश किया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस आबकारी टीम प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा, आबकारी निरीक्षक रविनन्दन क्षेत्र दुद्धी, आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार क्षेत्र सदर, उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा, हे0का0 राजेन्द्र सोनकर थाना अनपरा, का0 अजीत यादव थाना अनपरा, का0 शशिभूषण थाना अनपरा, का0 रमेश गोंड थाना अनपरा, आकबारी का0 धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी म0का0 सरिता सिंह

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!