October 24, 2026 7:24 pm

सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

– 302 वाहनों का चालान, 19 वाहन सीज

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपदीय यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान नो पार्किंग एवं सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में 302 वाहनों का चालान काटा गया तथा 19 वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर यातायात सुचारु बनाए रखना, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और सड़क सुरक्षा में सहभागी बनें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!