सोनभद्र: दुद्धी!रविवार को संकट मोचन मंदिर के पास एक टीपर से मासूम की हुई मौत की संवेदना व्यक्त करते हुए कस्बे के दर्जनों बुद्धिजीवी वर्ग के नगरवासियों ने विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन से रीवा रांची मार्ग के के किनारे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की थी।जिसका संज्ञान लेते हुए अधिशाषी अधिकारी अमित सोनकर ने सोमवार को कस्बे में अनाउंसमेंट कराकर सड़क के किनारे बने नाली के उस पार ठेला सहित अन्य दुकानदारों को सामन रखने को कहा है।अतिक्रमणकारी दुकानदारों /रहवासियों को सोमवार तक पूर्णतः अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया गया है।अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यदि अतिक्रमणकारी अपने समानों या दुकानों को नहीं हटाते है तो मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया जाएगा। बतादे कि दुद्धी कस्बे से गुजरने वाली रीवा– रांची मार्ग पर वाहनों का दबाव बना रहता है और अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है।जिससे आए दिन दुर्घटना होते रहते है।









