December 14, 2025 1:09 pm

शिक्षक के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास असंभव- चेयरमैन कमलेश मोहन

सोनभद्र (दुद्धी) स्थानी स्कूल में सोमवार को शिक्षकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं को चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन व डॉ. संजय कुमार गुप्ता द्वारा वस्त्र, पेन आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में विद्यालय के मैनेजर जावेद अहमद, प्रिंसिपल रेशमा शुब्बा, सुशांत क्षेत्री, यशस्वी कपूर, सुप्रिया गुप्ता, बलवंत यादव, सबेस्टिन शुब्बा, तरन्नुम खान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि शिक्षक के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास असंभव है। शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना कामयाबी की ऊँचाइयों तक पहुँचना मुश्किल है, इसलिए हमें उनका सदैव सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक डॉ. लवकुश प्रजापति ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!