January 13, 2026 11:14 am

11 दिवसीय योग शिविर संपन्न, नियमित योग का संकल्प दिलाया गया

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा आयोजित 11 दिवसीय योग शिविर इंजीनियरिंग कॉलेज में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का संचालन युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया जिला प्रभारी योगी संकट मोचन ने किया।कॉलेज के विभागाध्यक्ष सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और योग से होने वाले लाभों को विस्तार से समझा। इस अवसर पर योगी संकट मोचन ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा आह्वान किया कि घर-परिवार और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योग के महत्व को पहुँचाया जाए, ताकि परम पूज्य स्वामी बाबा रामदेव के हर घर योग, घर-घर योग के संकल्प को साकार किया जा सके। इस मौके पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने योगी संकट मोचन के योग प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की और शीघ्र ही उन्हें एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!