February 13, 2026 6:24 pm

शिक्षक दिवस पर अश्लील गाने पर डांस का मामला गरमाया अब तक कार्रवाई न होने से अभिभावकों में रोश

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अश्लीलता फैलाने वाले शिक्षको कालेज प्रबन्धन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के मझौली गाँव के राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको द्वारा फुहड़पन फैलाते हुए छात्र छात्रों संग अश्लील गाने पर डांस का मामला गरमा गया है। मंडल अध्यक्ष ने तहसील दिवस में पत्रार्थना पत्र देकर शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है। मंडल अध्यक्ष ने कार्रवाई न होने से नाराजगी जाहिर की है। शिक्षक दिवस पर छात्रों द्वारा अश्लील गाने पर लगवाए गए ठुमके पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को समाधान दिवस में एडीएम वागीश शुक्ला के पास मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व में शिकायती पत्र के माध्यम से अध्यक्ष ने लिखित अवगत कराया है। कि संबंधित कॉलेज में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कई अश्लील गानों पर डांस करते देखा गया है। ऐसे कृत्य से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं पर असामाजिक असर पड़ रहा है। क्षेत्र में अभिभावकों के मन को ठेस पहुंचा है और आक्रोश ब्याप्त है। शिक्षक जो जो भगवान का रूप होता है उन्होंने छात्राओं के साथ चोलिया के हुक राजा जी के दिलवा टूट जाई जैसे अश्लील गानों पर जमकर ठुमका लगाया गया था। जिसका वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र के अभिभावकों में काफी आक्रोश हैं। शिक्षक व विद्यालय प्रबन्धन पर अब तक कार्रवाई न होने से नाराज मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग कि गयी और विरोध प्रकट करते हुए कहा गया कि शिक्षा के मंदिर में कुछ शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ फुहड़पन अश्लील गानों पर डांस कॉलेज प्रबन्धन के विरुद्ध है ऐसे में विधिक कार्यवाही की जाए। जिससे आने वाले भविष्य में इस तरह का कृत्य पुनः न किया जाय।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!