February 13, 2026 7:34 pm

P9 भारत न्यूज़ खबर का बड़ा असर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हुई मुक्त क्षेत्र में मचा हड़कंप

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रतियों द्वारा पुष्टाहार बितरण में अनियमितता और भ्र्ष्टाचार की खबर को प्रमुखता से P9 भारत न्यूज पोर्टल ने गत दिनों प्रकाशित किया था इसी परिप्रेक्ष में म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला डिघुल में आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने से खफा शिकायत पर रविवार को मौके पर पहुँचे सीडीपीओ म्योरपुर नागेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण कर लापरवाही उजागर होने पर कार्यकत्री को कार्य मुक्त कर दिया।इसके बाद सीडीपीओ ने जरहा 05 नम्बर आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पहुंचे तो केंद्र पर मौजूद लाभार्थियों ने कार्यकर्ती की पूरी दांस्ता सुनाई तो जाँच में मौके पर पाया गया कि यहाँ भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण किया जा रहा चना दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सीडीपीओ ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरण 48 लोगों को किया पाया गया जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही पाए गए। गौरतलब हो कि पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता है वही सड़े गले घुन लगे पोषाहार जमीनी स्तर पर पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया। यहाँ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ती जावित्री दुबे का अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगाते हुए उन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया। यहाँ श्रीमति बंदना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ति जरहा नम्बर 03 को आंगनबाड़ी केंद्र जरहा तथा नम्बर 05 बरडॉड का चार्ज दिया गया। इनके साथ बितरण में सहयोग के लिए श्रीमती सुमित्रा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जरहा नम्बर 01को तथा श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अंजानी नम्बर 03 को पोषाहार वितरण हेतु आदेश जारी किया गया साथ ही श्रीमति कलावती देवी आंगनबाड़ी सहायिका केंद्र जरहा नम्बर 05 का संचालन भी यही टीम करेगी साथ ही विभाग द्वारा निर्देशित दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र बरडॉड में पोषाहार वितरण करने के पश्चात माह में एक दिन गाँव के टोला डिघुल, काजरपानी, धौरहवा के लाभार्थियों को प्राथमिक विद्यालय डिघुल में पोषाहार वितरण किया जाएगा ताकि लाभार्थियों को पोषाहार प्राप्त करने में कोई कठिनाई न झेलनी पड़े।सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की लापरवाही मौके पर पाया गया है स्पष्टी कारण के साथ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई किया गया है।आगे से कहीं भी ऐसी शिकायतों पर शक्त करवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!