October 24, 2026 1:29 pm

दुद्धी नगर के वृहद पेयजल योजना को मिली शासन की हरी झंडी, धन आवंटित – कमलेश मोहन

सोनभद्र (दुद्धी) नगर की बहुप्रतीक्षित 44 करोड़ की लागत वाली वृहद पेयजल योजना अमृत 2.0 को शासन की हरी झंडी मिलते ही कार्यदायी संस्था जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। इससे नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था आगामी पचासों वर्ष के लिए सुदृढ़ व व्यवस्थित हो जायेगी। इस आशय की जानकारी व खुशखबरी देते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि गर्मी के दिनों में हर वर्ष पेयजल की भीषण किल्लत व समस्या से नगरवासियों को होने वाली दिक्कत के मद्देनजर पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर लिखित अवगत कराया था। जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए, टीम गठित करके पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश एमडी जल निगम को दिये थे।करीब महीनों चले सर्वे के बाद कनहर बांध अमवार से पानी को लिफ्ट कर, ठेमा जलकल संस्थान दुद्धी फिल्टर प्लांट (डब्ल्यूटीपी) तक पहुंचाना और फिर नई पाईप लाइन के जरिये नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना शामिल है। उन्होंने बताया कि लम्बे प्रयास के बाद सरकार ने इस योजना को हरी झंडी देते हुए, वित्त विभाग ने धन आवंटित कर स्वीकृति प्रदान कर दी है।जिसके अंतर्गत योजना को मूर्त रूप देने के लिए जल निगम ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए विभाग ने 28 अगस्त 2025 को टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर और खोलने की तिथि 29 सितम्बर 2025 नियत है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पेयजल के क्षेत्र में यह उपलब्धि नगरवासियों के लिए वरदान साबित होगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!