सोनभद्र। थाना ओबरा क्षेत्र के परसोई टोला रोईनहवा निवासी अरविन्द खरवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज हत्या प्रकरण में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के अनुसार दिनांक 04.09.2025 को गांव निवासी गुलाब पुत्र सोमारु व सोमारु पुत्र बाबूलाल ने जादू-टोना का आरोप लगाते हुए अरविन्द की माता रजवन्ती देवी 58 वर्ष व पिता बाबूलाल 60 वर्ष पर हमला कर दिया। रजवन्ती देवी को पथरीली जमीन पर पटकने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाबूलाल को हिरन के सींग से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाना ओबरा में मु0अ0सं0-199/2025 धारा 103(1), 109(1), 115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस ने दोनों वांछित अभियुक्तों को 06.09.2025 को गांधी मैदान कस्बा ओबरा के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्त गुलाब ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हिरन की सींग उसके घर में छिपाई गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा, उपनिरीक्षक राम सिंह यादव थाना ओबरा, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार थाना ओबरा, म0का0 रीनू थाना ओबरा।
Author: Pramod Gupta
Hello









