October 25, 2026 5:25 am

राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर अश्लील गाने पर थिरके अध्यापक संघ छात्रों का मामला पहुंचा तहसील दिवस

सोनभद्र (दुद्धी) तहसील क्षेत्र के मझौली ग्राम के राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर अश्लील गानों के साथ शिक्षकों संघ छात्रों के थिरकने का मामला शनिवार को समाधान दिवस में एडीएम वागीश शुक्ला के पास मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने शिकायती पत्र के माध्यम से पहुंचाया। अवगत कराया कि संबंधित कॉलेज में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई अश्लील गानों पर डांस करते देखा गया है। ऐसे कृत्य से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं पर असामाजिक असर पड़ रहा है।मांग किया कि कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाए। इस दौरान सुमित सोनी, प्रेमनारायण सिंह मनीष जायसवाल, अजय चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!