सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न बोर्डों के राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी रहीं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह के साथ मिलकर चयनित प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक राष्ट्र एवं समाज का भविष्य निर्माता होता है। शिक्षा के बदलते परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। मेरे माता-पिता भी शिक्षक रहे हैं और हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई आदर्श शिक्षक अवश्य होता है जो सफलता की राह दिखाता है।” इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल पांडे, जिला समन्वयक अरविंद सिंह चौहान, प्रधान सहायक कमलेश यादव, वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार सिंह सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Author: Pramod Gupta
Hello









