December 12, 2025 5:12 am

शिक्षक दिवस पर पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

सोनभद्र। आज 5 सितंबर 2025 को पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस शिक्षण संस्थान, कबरी में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रख्यात दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन, भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत छात्रों ने गीत, कविता और अभिव्यक्ति के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि “गुरु और शिष्य का रिश्ता अत्यंत पावन है। इस रिश्ते की पवित्रता बनाए रखने के लिए दोनों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करना चाहिए।” वहीं विद्यालय संरक्षक सुरेश तिवारी ने कहा कि “शिक्षक ही शिष्य के सर्वगुणों को विकसित कर सही मार्ग दिखाने का कार्य करता है।” इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया तथा शिक्षकों का आरती उतारकर सम्मान किया। बच्चों ने टीचिंग एक्टिविटी के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाली कक्षाओं और सर्वश्रेष्ठ टीचिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक सुरेश तिवारी सहित श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, मनीष दूबे, सगीर खान, राजू प्रसाद, अमिताभ बच्चन, संदीप चौहान, पूजा पाण्डेय, शशि पटेल, चन्द्रभान देव, पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पायल सोनी, आरती, पूजा भारती, सरोज, प्रीति आदि अध्यापक- अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!