सोनभद्र (दुद्धी) तहसील क्षेत्र मझौली स्थित राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों संग अश्लील गानों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रबुद्धजनों ने इसकी कड़ी निंदा की है।
वायरल वीडियो में “चोलिया के हुक राजा जी…” और “राजा जी के दिलवा टूट जाई…” जैसे गानों पर छात्र-छात्राओं को थिरकते देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और आदिवासी परिवार अपने बच्चों को संस्कार और गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से स्कूल भेजते हैं, लेकिन इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षा की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।
लोगों ने कहा कि शिक्षक दिवस, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है, का उद्देश्य शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देना है। ऐसे में कॉलेज में अश्लील गानों पर डांस कराना न केवल शिक्षक दिवस की मर्यादा का अपमान है बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
Author: Pramod Gupta
Hello









