February 13, 2026 6:15 pm

नगर पालिका परिषद सोनभद्र का ₹58.64 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की बैठक अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ नगर के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट ₹58.64 करोड़ को बोर्ड ने ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही पालिका क्षेत्रांतर्गत तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।बैठक में इमरती कॉलोनी नई बस्ती सहित विभिन्न मुहल्लों में बरसात से उत्पन्न जलजमाव और जल निकासी की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने सभी 25 वार्डों के सदस्यगणों से उनके क्षेत्र की समस्याएं जानीं और समाधान के लिए अग्रिम कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!