October 25, 2026 1:51 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वक्तव्य

– रामस्वरूप विश्वविद्यालय, सोनभद्र में अवैध विधि पाठ्यक्रम संचालन एवं छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के संबंध में

सोनभद्र। रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन व अनियमितताओं के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों एवं परिषद कार्यकर्ताओं पर बाहरी गुंडों के हमले और पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत निंदनीय एवं अमानवीय है।विदित हो कि मानकविहीन एवं नवीनीकरण के बिना संचालित इस विधि पाठ्यक्रम की वास्तविकता बुधवार को तब सामने आई जब विश्वविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मात्र सशर्त (प्रोविजनल) अनुमति प्राप्त हुई। इससे स्पष्ट होता है कि अब तक यह पाठ्यक्रम अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। लाठीचार्ज व हमले में शामिल पुलिसकर्मियों एवं बाहरी तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाए। किसके आदेश पर लाठीचार्ज किया गया, यह जानकारी सार्वजनिक की जाए। बिना नवीनीकरण एवं अनुमति के विधि पाठ्यक्रम संचालन की उच्चस्तरीय जांच हो। जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन व अधिकारियों को दंडित किया जाए। विश्वविद्यालय को बंद कर सभी वसूली (बिलंब शुल्क, सामाजिक कल्याण शुल्क आदि) की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। आंदोलनरत छात्रों के निष्कासन को अवैधानिक मानते हुए वापस लिया जाए। उच्च शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर विश्वविद्यालय पर कठोर कार्यवाही आरंभ की जाए। लगभग 6 बीघा सरकारी भूमि (नाली, तालाब, बजर व चकमार्ग) पर अवैध कब्जे के मामले में तहसीलदार कोर्ट द्वारा लगाए गए ₹27.96 लाख जुर्माने एवं अवैध निर्माण हटाने के आदेश का तत्काल अनुपालन कराया जाए। यदि 48 घंटे के भीतर उपरोक्त बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!