December 14, 2025 1:18 pm

सीआईएसएफ रिहंद में गणेश चतुर्दशी पर प्रतिमा विसर्जन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद सीआईएसएफ यूनिट में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा कार्यक्रम का समापन भब्य तरीके से प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न किया गया। गणेश पूजा कार्यक्रम सीआईएसएफ की महिला कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु समूह संरक्षिका ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था।इस अवसर पर सीआईएसएफ के समस्त कर्मी और उनके परिवार के सदस्यों ने पूरी भक्ति भाव और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा।समस्त कर्मियों ने मिलकर भगवान श्री गणेश को विदाई दी और भव्य कार्यक्रम में सभी का समर्पण देखते ही बन रहा था।संरक्षिका ग्रुप के कुशल प्रबंधन और सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम न केवल सु ब्यवस्थित सम्पन्न हुआ बल्कि पूरे परिवार के लिए एक यादगार और आनंदमय पर्व का अनुभव भी बन गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!