सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छह वर्षीया बालिका के अपहरण मामले में वांछित और ₹25,000 के इनामी अपराधी चन्द्रेश कुमार निवासी सगमापुतुर थाना धुरकी गढ़वा झारखंड को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी धौकी नाला की ओर से आ रहा है। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी म्योरपुर भेजा गया है। आरोपी के पास से 01 तमंचा 3.15 बोर, 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश चौबे, हेड कांस्टेबल मनीष, राजेश, शिवबदन तथा कांस्टेबल आशीष और अजीत शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
Author: Pramod Gupta
Hello









