October 25, 2026 2:44 am

307.53 लाख की सड़कों का लोकार्पण, उत्कृष्ट कृषकों का हुआ सम्मान

– राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले औद्योगिक खेती से किसान दोगुनी कर सकते हैं आय

सोनभद्र। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को जनपद में 307.53 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों का फीता काटकर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना/प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना/ड्रॉप मोर क्रॉप योजना से संबंधित कृषक गोष्ठी का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मीरजापुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रैगन फ्रूट यूनिट की स्थापना की जा रही है, वहीं सोनभद्र के किसान भी ड्रैगन फ्रूट व अन्य औद्योगिक खेती करके अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

  • एक एकड़ में औद्योगिक खेती से किसान 15 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं।
  • उद्यान विभाग द्वारा लतावर्गीय फसल हेतु मचान निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
  • खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर 35% तक सब्सिडी दी जाती है।
  • वर्ष 2022 में 74 लाख पौधों की नर्सरी तैयार होती थी, जो 2025 में बढ़कर 28 करोड़ पौधों तक पहुंच गई है।

इस अवसर पर मंत्री, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विधायक भूपेश चौबे, रायबरेली जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना। कार्यक्रम में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों- मान सिंह, बाबूलाल मौर्य, दिलीप कुमार, शिवशंकर, शेषफल, जगनारायण तिवारी, अरुण रायचन्द्र, अजय पटेल, राकेश कुमार सिंह, रामरक्षा, तौशिक अहमद और रामनाथ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम (न्यायिक) रमेश चन्द्र, वैज्ञानिकगण, जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!