December 14, 2025 12:32 pm

रामेश्वर देवालय में गणेश पूजनोत्सव का समापन

– भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, रात में होगा देवी जागरण

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना परिसर के समीप स्थित रामेश्वर देवालय में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का समापन रविवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ। गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि बीते पाँच दिनों से पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था, जिसका समापन आज भंडारे से हुआ।

समापन अवसर पर रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष विकास पांडेय, व्यवस्थापक सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कुशवाहा, मंत्री अशोक कुमार, देवानंद, रामाकांत, श्यामलाल, गोलू केशरी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!