October 25, 2026 2:44 am

मूसलाधार बारिश में कच्चा मकान ढहा, तीन लोग दबे- बाल-बाल बचे

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) शनिवार की देर रात बभनी थाना क्षेत्र के धनबहवा टोला में मूसलाधार बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से उसमें सो रहे तीन लोग मलबे में दब गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में हीरामती 25 वर्ष उनकी पुत्री सरस्वती 8 वर्ष और पुत्र सुनील मलबे के नीचे दब गए थे। मलबा गिरने की आवाज सुनकर पास में ही सो रहे रामसुंदर जाग गए और उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। सभी को हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई। मकान में रखा अनाज और घरेलू सामान पूरी तरह दबकर नष्ट हो गया। मकान मालिक मूलदेव रोज़गार के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। घटना की जानकारी परिजनों ने उन्हें फोन पर दी। बताया जा रहा है कि मकान का एक हिस्सा गिरने से यह हादसा हुआ। उसी घर में दो और परिवार भी रहते हैं। फिलहाल प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है और पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!