बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय बाजार स्थिति कम्पोजिट शराब दुकान के बगल में डॉक्टर विहीन संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर विवादों के घेरे में है।मरीजों का आरोप है कि सेंटर पर जाँच के लिए आने वाली महिलाओं का अल्ट्रासाउंड महिला डॉक्टर या नर्स की देख रेखं में न करा कर नव सीखिए युवकों से कराया जाता है।इतना ही नही जाँच रिपोर्ट मोबाइल फोन पर वीडियो कॉलिंग के जरिये 200 किलो मीटर दूर बैठी किसी महिला डॉक्टर से पूँछ पूँछ कर तैयार किया जाता है।सूत्रों पर विश्वास करें तो जिस महिला डॉक्टर के नाम पर यह जाँच सेंटर चल रहा है उसी महिला का लेटर पैड और मुहर यूज किया जाता है लेकिन डॉक्टर कभी भी यहाँ नही बैठती।जनचर्चा पर विश्वास करें तो स्थानीय धन्वंतरि हॉस्पिटल में बैठे कुछ तथाकथित डॉक्टरों सीएमओ से सेटिंग गेटिंग की बदौलत प्रति मरीज कमीशन के चक्कर मे मरीजों के कीमती जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।कुछ मरीजों का आरोप है कि बीजपुर के इस सेंटर से कराई गई जाँच रिपोर्ट के बाद बैढन में हुई जाँच में अंतर पाया गया है जो मरीजों के कीमती जान के प्रति ठीक नही है।गौरतलब है कि दक्षिणांचल का यह इलाका अत्यंत गरीब और पिछड़ा है।यहाँ के ग्रामीण अंचल में अल्ट्रासाउंड की ब्यवस्था न होने के कारण मरीज वाराणसी बैढन सिंगरौली और विन्ध्यनगर जाते हैं।इसी का लाभ लेकर स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से मेडिकल जाँच माफिया के लोग दुद्धि बीजपुर रेणुकोट आदि स्थानों पर अल्ट्रासाउंड जाँच सेंटर खोल कर अप्रशिक्षित नव युवकों से अल्ट्रासाउंड करा कर मरीजों का शोषण कर जान से खिलवाड़ करने का गोरखधंधा चला रहे हैं।सीएमओ सोनभद्र ने कहा शिकायत आयी है जाँच करा के कार्रवाई की जाएगी।









