December 6, 2025 6:11 am

अल्ट्राटेक इकाई प्रमुख को अधिशासी अधिकारी का नोटिस

– सड़क पर खड़ी गाड़ियों से दुर्घटना की आशंका, सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई

सोनभद्र। नगर में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को देखते हुए नगर पंचायत डाला बाजार के अधिशासी अधिकारी ने अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट डाला के इकाई प्रमुख को नोटिस जारी किया है।अधिशासी अधिकारी ने नगर भ्रमण के दौरान पाया कि यूनिट से आयात-निर्यात करने वाली हैवी गाड़ियां अक्सर डाला बाजार के स्टेट हाईवे के दोनों किनारों पर खड़ी कर दी जाती हैं। यह सड़क शक्तिनगर को वाराणसी से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर लगातार भारी वाहन और स्थानीय नागरिकों का आवागमन रहता है। इस अव्यवस्था से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। अधिशासी अधिकारी ने इकाई प्रमुख को चेतावनी दी है कि गाड़ियों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें, अन्यथा किसी अप्रत्याशित दुर्घटना की स्थिति में समस्त जिम्मेदारी अल्ट्राटेक इकाई की होगी और कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रतिलिपि जिलाधिकारी सोनभद्र और उप जिलाधिकारी ओबरा को भी भेजी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!