सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना पन्नूगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। दिनांक 21.08.2025 को थाना पन्नूगंज क्षेत्र के ग्राम किरहुलिया से लगभग 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण की सूचना पर मु0अ0सं0-157/2025, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त शिवा पाण्डेय पुत्र अजय शेखर पाण्डेय, निवासी ग्राम कोरियांव (भवानीगांव) थाना पन्नूगंज, उम्र लगभग 20 वर्ष, वांछित चल रहा था। दिनांक 28.08.2025 को अभियुक्त शिवा पाण्डेय अपहृता के साथ स्वयं थाना पन्नूगंज पर उपस्थित हुआ। विवेचक उ0नि0 सदरुज्जमा सिद्दीकी ने महिला आरक्षी की उपस्थिति में पीड़िता से पूछताछ की।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दिनांक 21.08.2025 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) ले जाकर रखा, जहां दोनों साथ रहे। तत्पश्चात आपसी सहमति से दोनों थाना पर आए। पीड़िता की उम्र, बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई।थाना पन्नूगंज पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 28.08.2025 को शाम 17:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। अभियुक्त को दिनांक 29.08.2025 को न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। शिवा पाण्डेय पुत्र अजय शेखर पाण्डेय निवासी ग्राम कोरियांव (भवानीगांव) थाना पन्नूगंज उम्र लगभग 20 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 सदरुज्जमा सिद्दीकी थाना पन्नूगंज, महिला आरक्षी रिंकू गुप्ता थाना पन्नूगंज, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी लक्ष्मी वर्मा थाना पन्नूगंज।
Author: Pramod Gupta
Hello









