December 14, 2025 1:13 pm

नाराज़ होकर घर से भागे चार बच्चों को पुलिस ने वाराणसी कैंट से किया बरामद

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से चार नाबालिग बच्चे पारिवारिक कलह के कारण नाराज़ होकर घर से परिजनों को बगैर बताये गुरुवार सुबह विद्यालय से भाग गए।इधर बिद्यालय से छुट्टी बाद घर न पहुँचने पर परिजनों ने खोज बीन शुरू किया इसके बाद भी कही सुराग न मिलने पर चार बच्चों की गुमशुदगी सूचना थाना बीजपुर को दी गई।पुलिस की तत्पश्चात से चारों बच्चों का लोकेशन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मिला।पुलिस ने बच्चों की सूचना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन जीआरपी रेलवे पुलिस को दी तो वहाँ हरक्क्त में आयी जीआरपी पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए चारों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया मौके पर जीआरपी द्वारा बच्चों से पूछताछ कर उनके नाम-पते की जानकारी प्राप्त की गई तथा थाना बीजपुर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एक उप निरीक्षक एवं एक आरक्षी को परिजनों के साथ बच्चों को सकुशल लाने के लिए शुक्रवार को रवाना कर दिया गया।भागने वाले बच्चों में शिवम मिश्रा पुत्र रोशन मिश्रा उम्र लगभग 12 वर्ष।आयुष प्रजापति पुत्र जमुना प्रसाद प्रजापति उम्र लगभग 12 वर्ष।मनीष यादव पुत्र मुनेश्वर लाल यादव।सत्यम पुत्र अरुण पनीका समस्त निवासी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र सकुशल बरामद बताए गए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!