October 10, 2026 4:30 am

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी बैठक संपन्न

सोनभद्र- आज कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी द्वारा चंदौली में जोरदार स्वागत करने की इच्छा जताई गई ।बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली बॉर्डर नौबतपुर में अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को दिन में प्रवेश करेगी और चंदौली के सैयद राजा में राहुल गांधी की एक सभा होगी जिसमें सोनभद्र शहर और जिला से हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी यात्रा का स्वागत करने के लिए चंदौली जाएंगे और राहुल गांधी द्वारा पांच न्याय की मांगों का पूरे जनपद में प्रचार प्रसार किया जाएगा शहर के प्रत्येक वार्डों में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी घर-घर जाकर यात्रा का संदेश 11 फरवरी से 14 फरवरी तक देंगे और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित करेंगे । बैठक में शहर अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष दुबे शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विशिष्ट कुमार विमल, प्रदीप कुमार चौबे, महासचिव रेखा सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, अजीत बियार, सचिन, मुस्तफा खान, संतोष यादव, जनार्दन पाठक, राधेश्याम गोस्वामी, मनोज कुमार गुप्ता, लाल बहादुर वर्मा, हरिहर प्रसाद, ब्रह्म नगर मंडल के अध्यक्ष नितेश चंद सोनकर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बाबूलाल पनिका जी उपस्थित रहे ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!