January 13, 2026 10:41 am

चोरी की छह बाइक संग तीन गिरफ्तार, दो फरार

– रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छह चोरी की बाइक बरामद

– बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन सलाखों के पीछे

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कांशीराम आवास उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस चुर्क मोड़ घसिवा बस्ती के पास पहुँची, जहां झोपड़ी में छिपाकर रखी गई चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मौके से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि तीन को दबोच लिया गया। पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 896/2025 धारा 317(2), 317(3), 317(4), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त सत्यम चौबे पुत्र विपिन चौबे उम्र 20 वर्ष निवासी लखनवार खुर्द थाना रॉबर्ट्सगंज, दिलीप यादव पुत्र रामसूरत यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नरखोरिया थाना रॉबर्ट्सगंज, देवराज चौबे उर्फ राज चौबे पुत्र स्व. सुबास चौबे उम्र 18 वर्ष निवासी मझिगाँव चौबे थाना रॉबर्ट्सगंज

           वांछित अभियुक्त

राहुल पुत्र अज्ञात निवासी बभनौली तेन्दु थाना रॉबर्ट्सगंज, चिरंजीव उर्फ आर्यन पुत्र रामचन्द्र निवासी बराक थाना शाहगंज

             बरामद वाहन

नीले रंग की अपाचे (UP65EM2415), रेड ब्लैक अपाचे (UP65EE7330), स्प्लेंडर प्रो (UP65BA0975), हीरो एचएफ डिलक्स (UP63BB0573), काले रंग की पल्सर (UP64AR6773), होंडा साइन (फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई)

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने कबूला कि मोटरसाइकिलें विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। इन्हें पिकअप गाड़ी से बिहार ले जाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर औने-पौने दामों में बेचने की योजना थी। गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: 29 अगस्त 2025, रात 00:55 बजे, चुर्क मोड़ घसिवा बस्ती के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!