January 15, 2026 5:21 pm

नौ बजे तक नही खुला प्राथमिक बिद्यालय झुरहा टोला टीचर गायब

बीजपुर(विनोद गुप्त)म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नेमना गाँव के झुरहा टोला में संचालित प्राथमिक बिद्यालय शुक्रवार सुबह नौ बजे तक बन्द पड़ा था।भाजपा नेता ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिद्यालय का समय 8 बजे से 2 बजे तक है।बावजूद झुरहा टोला में तैनात महिला टीचर का 9 बजे तक गायब रहना उसके बाद बच्चों का स्कूल से वापस जाना शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली पर अंगुली खड़ा कर रहा है।अभिभावक आदित्य राम विनय कुमार राजकुमार सोहन गुर्जर बबलू कुमार रामलखन आदि का आरोप है कि झुरहा टोला प्राथमिक विद्यालय आयेदिन बन्द रहता है।कभी जभी खुलता है तो वह भी समय से न खोल कर टीचर मनमर्जी हैं जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई सब चौपट है।क्षेत्र के कई कम्पोजिट और प्राथमिक बिद्यालयों में तैनात महिला टीचर लंबे समय से गायब हैं।तमाम शिकायत के बावजूद अधिकारी चुप बैठे हैं आखिरकार ऐसे भगोड़े शिक्षकों को संरक्षण कौन दे रहा है यह एक गम्भीर मामला है।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायत भेज तत्काल जाँच और कार्रवाई की माँग की है।जानकारी के लिए बीएसए को फोन किया गया लेकिन उन्हों उठाया नही।वहीं बीईओ म्योरपुर का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर रहने के कारण विभागीय पक्ष नही मिल पाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!