सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जुलाई अगस्त महीने में मछलियों के प्रजनन काल का समय होता है इस लिए जलाशयों से मछली मारने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहता है।बावजूद मछली माफिया रात के अंधेरे का लाभ लेकर रिहंद जलाशय से नाव द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो कुंतल मछली मारने से बाज नही आ रहे हैं।बताया जाता है कि बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती महरीकला खम्हरिया पिण्डारी बंकामोड़ वोटप्वाइंट काजर पानी सहित लगभग एक दर्जन स्थानों पर रात में मछलियों को निकाल कर धंधेबाज बर्फ में पैकिंग कर बाहर की मंडियों सहित रेणुकोट बीजपुर दुद्धि डाला ओबरा शक्तिनगर अनपरा आदि के बाजार में खुलेआम बेच रहे हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









