November 24, 2026 12:53 am

पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिस्टल से फायरिंग की घटना में वांछित ₹25,000 का इनामी अपराधी अमित यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली उम्र लगभग 24 वर्ष को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 03.07.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मशान बाबा के पास चौकी हिन्दुआरी के समीप पिस्टल से फायरिंग की घटना में मु0अ0सं0–699/2025 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 24.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया है।

1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिंदा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस, एक अदद मोटरसाइकिल, मु0अ0सं0-699/2025 धारा 109(1) BNS थाना रॉबर्ट्सगंज, मु0अ0सं0-107/2022 धारा 120-बी, 407, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना शक्तिनगर, मु0अ0सं0-59/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना शक्तिनगर, मु0अ0सं0-100/2021 धारा 323, 504, 506 थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली, पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक एसओजी बृजेश सिंह, उ0नि0 शिवकुमार सिंह, रविकान्त मिश्रा, आशुतोष राय, संजय सिंह, रामअवध यादव, हे0का0 संदीप यादव

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!