January 13, 2026 11:27 am

बघमंदवा खनन क्षेत्र में भ्रष्टाचार का नया खेल, प्रशासन मौन

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी तहसील के ग्राम बघमंदवा स्थित खनन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि यहां आवंटित खदानों से निर्धारित मात्रा में खनन न होकर, खनन से जुड़े एमएम-11 प्रपत्रों का दुरुपयोग बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, बघमंदवा में हुए ई-टेंडरिंग में AKS हाईवे प्रोजेक्ट प्रा. लि. और लाइफमैप बिल्डर्स प्रा. लि. को खनन पट्टा आवंटित हुआ। लेकिन इस पूरे खेल में बिल्ली मारकुंडी निवासी कारोबारी सुरेश कुमार केशरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है, जो कथित तौर पर गवाह बनकर इस खनन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ ले रहे हैं। पट्टेदार कंपनियों को क्रमशः 89,850 घन मीटर और 1,30,560 घन मीटर बोल्डर आपूर्ति करने का आदेश है। मगर बघमंदवा में न तो इतनी खपत है और न ही वहां पर्याप्त क्रशर यूनिट मौजूद हैं। ऐसे में एमएम-11 प्रपत्रों का उपयोग बिल्ली मारकुंडी समेत अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है, जो नियमानुसार अपराध है। सूत्रों का कहना है कि इस धांधली से सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है और नियमों को ताक पर रखकर बोल्डर की आपूर्ति अन्य क्षेत्रों में खपाई जा रही है। तिमाही रॉयल्टी के नाम पर भी कथित खेल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में प्रशासन मौन है और बड़े कारोबारी रसूख के बल पर बिना रोक-टोक खनन माफियागिरी कर रहे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!