November 24, 2026 1:03 am

अवैध हॉस्पिटलों और क्लीनिकों पर कार्रवाई क्यों ठप? चतरा, रामगढ़ इलाके में धड़ल्ले से चल रहा मरीजों का शोषण

सोनभद्र। जिले के चतरा व रामगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटलों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों का कारोबार इन दिनों चरम पर है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में दर्जनों की संख्या में झोलाछाप चिकित्सक और बिना मानक के क्लीनिक खुलेआम संचालन कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कथित चिकित्सक सामान्य बीमारियों का भी इलाज करने के बजाय मरीजों को भारी-भरकम जांच और अपने पसंदीदा अस्पतालों में रेफर कर देते हैं। इस प्रक्रिया में दलाल और बिचौलिए सक्रिय रहते हैं और कमीशनखोरी का खेल चलता है। गरीब व आदिवासी मरीज सीधे तौर पर शोषण का शिकार हो रहे हैं। रामगढ़ बाजार के गुरौटी रोड, चतरा ब्लॉक रोड और कस्बे में दर्जनों अवैध अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। चतरा मार्केट में भी कई झोलाछाप डॉक्टर और बिना पंजीकरण के क्लीनिक खुलेआम मरीजों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO का दावा है कि जिले में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन चतरा व रामगढ़ क्षेत्र में इन दावों का कोई असर दिखाई नहीं देता। शिकायतें और मीडिया रिपोर्टों के बावजूद कार्रवाई न होना, विभागीय संरक्षण की ओर इशारा करता है। सूत्रों का कहना है कि इन अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों को विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!