October 25, 2026 12:43 am

बाढ़ का कोई खतरा नहीं, प्रशासन अलर्ट पर

सोनभद्र। शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति में त्वरित राहत पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावित गांवों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने बताया कि जनपद में आज 23 अगस्त 2025 तक बाढ़ या अतिवृष्टि से किसी प्रकार की जनहानि या क्षति नहीं हुई है। हालांकि विभिन्न आपदाओं में प्रभावित लाभार्थियों को त्वरित अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। धनरौल बांध से शनिवार अपराह्न 2 बजे 10,000 क्यूसेक पानी घाघर नदी में छोड़ा गया। इसे देखते हुए प्रभावित होने वाले गांवों पर तहसीलदार और एसडीएम को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान स्थिति सोन नदी का जल स्तर: 166.91 मीटर (खतरे का निशान 171.00 मीटर), नगवां बांध: 80.72% क्षमता, धनरौल बांध: 88.41% क्षमता, ओबरा बांध: 100% क्षमता, 1 गेट से 9150 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।, रिहंद बांध: 96.59% क्षमता प्रशासन की अपील नदी तटों व जलाशयों के पास न जाएं। बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें ताकि विषैले जीव-जंतुओं से बचा जा सके। सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल सरकारी सूचना पर भरोसा करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!